फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramleela og tulsighat became at sankat mochan

भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक, गूंजे जयकारे

Tue, 19 Oct 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ramleela og tulsighat became at sankat mochan
प्रभु बिलोकि मुनि मन अनुरागा, तुरत दिब्य सिंघासन मागा। रबि सम तेज सो बरनि न जाई, बैठे राम द्विजन्ह सिरु नाई। अर्थात प्रभु को देखकर मुनि वशिष्ठजी के मन में प्रेम भर आया। उन्होंने तुरंत ही दिव्य सिंहासन मंगवाया जिसका तेज सूर्य के समान था। उसके सौंदर्य का वर्णन नहीं किया जा सकता। ब्राह्मणों को सिर नवाकर श्री रामचंद्रजी उस सिंहासन पर विराजमान हुए। चारों दिशाएं उनकी जय-जयकार से गुंजायमान हो उठीं।
विज्ञापन

सोमवार को श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति व चित्रकूट रामलीला में राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन व झांकी सजाई गई। राम को राजगद्दी मिलते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई। जयकारे से वातावरण गूंज उठा। शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम को राजगद्दी दी गई। इस मौके पर सभी को उपहार प्रदान कर राम ने सम्मानित किया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रत्नजड़ित माला सीता को प्रदान की। सीता ने वह माला अपनी तरफ से हनुमान जी को दे दिया।
विज्ञापन

माला प्राप्त करने के बाद हनुमान ने माला को उलट-पलट कर देखना शुरू कर दिया। माला के एक-एक रत्नों को तोड़कर फेंक दिया। यह देख राम दरबार में मौजूद लोगों को आश्चर्य हुआ। माला तोड़ने का कारण पूछने पर हनुमान ने कहा कि मैं प्रभु राम को ढूंढ रहा हूं। यह सुनते ही दरबारी हंसने लगे। एक दरबारी ने हनुमान से पूछा कि क्या तुम्हारे हृदय में प्रभु निवास करते है। यह सुनकर हनुमान ने हां कहते हुए अपना सीना फ ाड़कर भरे दरबार में अपने हृदय में सीताराम का दर्शन कराया। हनुमान के हृदय में सीताराम को देख सभी ने जयकारे लगाए। स्वरूपों की आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed