फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramavatar Mishra serving unmatched, destitute in in Lock down

# Lock down में बेजुबानों, बेसहारा की सेवा कर रहे टैक्सी ड्राइवर रामवतार मिश्र

Thu, 09 Apr 2020 04:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Apr 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Ramavatar Mishra serving unmatched, destitute in  in Lock down
कुत्तों को खिलाते - फोटो : a

कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संकट में इंसानों के साथ-साथ सड़क बेजुबान जानवरों के सामने भी भोजन का संकट खड़ा हो गया है। इस मुश्किल समय में कुछ गैरसरकारी संस्थाओं की तरफ से पशुओं के लिए चारे आदि का प्रबंध किया जा रहा है, लेकिन मुंबई में भूखे जानवरों का एक सहारा टैक्सी चालक राम अवतार भी हैं जो संकट की इस घड़ी में सुबह और शाम उन जानवरों को खाना खिला रहे हैं, जो बेसहारा हैं।

विज्ञापन


मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी के साकीनाका इलाके में रहने वाले रामवतार मिश्र मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर तहसील स्थित काधिया गांव के निवासी हैं। अपने इस कार्य के बारे में राम अवतार बताते हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी लॉक डाउन में जब इंसानों को भी भोजन के लाले पड़ रहे हैं, तो ऐसे में इन बेजुबान जानवरों के लिए भी हमारी उतनी ही जिम्मेदारी बनती है, जितनी की खुद अपने लिए।

विज्ञापन

Ramavatar Mishra serving unmatched, destitute in  in Lock down
टैक्सी चालक राम अवतार मिश्र - फोटो : amar ujala

लॉक डाउन जैसी विषम परिस्थिति है, इसलिए जानवर भी भूखे रह रहे हैं। मैं रोजाना करीब 50 कुत्तों को बिस्कुट इत्यादि खिलाता हूं। इस समय सुबह और शाम कुत्तों और अन्य जानवरों को खिलाने में करीब 500 रुपये खर्च कर रहे हूं। वह कहते है कि पहले आम दिनों में 150 से 200 रुपए में काम हो जाता था लेकिन इस समय ज्यादा खर्चा हो रहा है।   वह पिछले 6-7 सालों से बेसहारा कुत्ते और बिल्लियों को खाना खिला रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed