फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram temple inauguration Deepotsav will be celebrated in old age homes of Varanasi

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन काशी के वृद्धाश्रमों में मनेगी दिवाली, दीये तैयार कर रहीं माताएं

Wed, 03 Jan 2024 08:44 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Jan 2024 08:44 PM IST
सार

काशी के वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग राम मंदिर उद्घाटन के उत्सव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। यहां रह रही माताएं अपने हाथों से दीये तैयार कर रही हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आश्रम में भव्य राम दीपावली मनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Ram temple inauguration Deepotsav will be celebrated in old age homes of Varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या रामंदिर में रामललाल की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के रंग हर ओर छाने लगे हैं। काशी के वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग भी इस उत्सव का हिस्सा बनेंगे और 22 जनवरी को भव्य राम दीपावली मनाएंगे। आश्रम में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। कहीं दीये बनाए जा रहे हैं तो कहीं रंगोली बनाने की तैयारी है। वृद्धाश्रम में रहने वाली माताएं पूरे उत्साह से अपने हाथों से दीये तैयार करने में लगी हैं।

विज्ञापन


सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाली वृद्ध माताएं और पुरुष मिट्टी और आटे के दीये तैयार कर रहे हैं। कुछ लोग रंग बिरंगे फूलों को सूखाकर उससे हर्बल रंग बना रहे हैं ताकि 22 जनवरी को उन्हीं रंगों से रंगोली सजा सकें। अपना घर आश्रम के संस्थापक के निरंजन ने बताया कि आश्रम में भव्य राम दीपावली मनाई जाएगी। 
विज्ञापन


आश्रम में दीये जलाने के साथ वृद्ध माताओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं, दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में भी राम दीपोत्सव का आयोजन होगा। यहां भी माताएं पूरे मनोयोग से दीये आटे के दीये बनाने में जुटीं हैं। यहां पर भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में भी मनेगा जश्न, तैयारियां शुरू
राम दीपावली पर जश्न की तैयारियां घरों में भी शुरू हो गई हैं। दीपावली की तरह लोग राम दीपावली को लेकर उत्साहित हैं। कॉलोनियों के मंदिरों पर भजन संध्या का आयोजन होगा तो घरों में दीप जलाए जाएंगे। घरों में प्रभु श्रीराम का पूजन किया जएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed