{"_id":"65aa13ed5581e25e530d6add","slug":"ram-temple-consecration-ceremony-varanasi-commissioner-planned-to-celebrate-diwali-at-ghats-of-kashi-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: रामलला की अगवानी में काशी के घाटों पर मनेगी दीपावली, गंगा में जयघोष के साथ निकलेगी नाव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: रामलला की अगवानी में काशी के घाटों पर मनेगी दीपावली, गंगा में जयघोष के साथ निकलेगी नाव यात्रा
Fri, 19 Jan 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:47 AM IST
सार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गंगा आरती समितियों के साथ मंडलायुक्त ने कार्ययोजना तैयार की है। घाटों पर दीपावली मनाने की तैयारी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जयघोष के साथ गंगा में नाव यात्रा निकलेगी। साथ ही शहर के मुख्य मार्ग और चौराहों की भी सजावट कराई जाएगी।
विज्ञापन
काशी में गंगा घाट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में काशी भी प्रभु श्रीराम की भक्ति में रम गई है। रामलला की अगवानी में काशी के घाटों पर दीपावली का आयोजन किया जाएगा। इसमें गंगा आरती समितियों के साथ ही सरकारी, गैर सरकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से इस आयोजन को भव्य बनाया जाएगा। 22 जनवरी को दोपहर बाद गंगा में नाव यात्रा भी निकाली जाएगी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को गंगा आरती समितियों के साथ कार्ययोजना तैयार की।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ उपलक्ष्य में समस्त गंगा महासमितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आरती समितियों की ओर से समस्त गंगा घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दीप प्रज्ज्वलन के लिए दीपक, तेल, बाती के लिए आमजन से भी सहयोग किया जाए। स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल, गैर-सरकारी संगठनों आदि से समन्वय करते हुए अलग-अलग घाटों को बांटा जाए।
विज्ञापन
देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्र समन्वयक नियुक्त किया गया। मंडलायुक्त ने नाविक बंधुओं को भी एक साथ ही नावों की शृंखला बनाकर नाव यात्रा निकालने के लिए कहा। नाविकों के लिए समन्वय के लिए अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्य को नामित किया। नावों में लगने वाले झंडे, राम भजन के लिए म्यूजिक सिस्टम, बैनर आदि की व्यवस्था संस्थाओं के माध्यम से कराई जाएगी। यात्रा शाम चार से पांच बजे के बीच निकाली जाएगी।
विज्ञापन