फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Bhumi Pujan anniversary: Ramlala wore new clothes varanasi man prepared a yellow dress

राममंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ: रामलला ने पहने पीले रंग के नए परिधान, काशी के बिलाल अहमद ने तैयार की थी पोशाक

Thu, 05 Aug 2021 08:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 08:38 PM IST
सार

दिल्ली के ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में रामलला के लिए विशेष परिधान तैयार किए गए थे। यह परिधान अयोध्या में शिलान्यास की पहली वर्षगांठ पर प्रभु को अर्पित किए।

विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan anniversary: Ramlala wore new clothes varanasi man prepared a yellow dress
तैयार किए गए पीले परिधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर के भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचकर रामलला की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। रामलला को विशेष भोग के साथ पीले रंग का नवीन वस्त्र धारण कराया गया। यह विशेष परिधान वाराणसी में तैयार हुआ है। इनमें पीले रंग का खादी व हैंडलूम सिल्क की पोशाक है।

विज्ञापन


भगवान राम के लिए डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में काशी के बुनकर बिलाल अहमद ने भगवान राम की पोशाक तैयार की है। मनीष ने बताया कि भगवान के लिए दिन के हिसाब से वस्त्र तैयार कराए गए हैं। सोमवार को भगवान सफेद वस्त्र, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी वस्त्र धारण करते हैं।
विज्ञापन


मनीष ने कहा कि यह हर सनातनधर्मी के लिए बेहद खास दिन है। हमारा सौभाग्य है कि हमको भगवान के वस्त्र तैयार करने का यह सुअवसर मिला है। दरअसल, रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को शिला पूजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan anniversary: Ramlala wore new clothes varanasi man prepared a yellow dress
रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने अयोध्या पहुंचकर करीब 15 मिनट तक रामलला की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद सीएम गर्भगृह के पास ही रखे मंदिर मॉडल का भी दर्शन करने गए और इसकी भी पूजा कर आरती उतारी। बाद में उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों महासचिव चंपत राय व अन्य से मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्माण कार्य भी देखा। रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि भूमिपूजन की पहली वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग के साथ पीले रंग का नवीन वस्त्र धारण कराया गया। सीएम योगी सहित उनके साथ दर्शन-पूजन को आए सभी को रामलला के भोग प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed