{"_id":"5f2a6afca7a7322b663c3425","slug":"ram-mandir-ayodhya-news-updates-ram-janm-bhumi-pujan-people-doing-bhajan-kirtan-worship-yagya-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Ayodhya: आजमगढ़ में चारों ओर उल्लास, कहीं कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ, कहीं बंटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir Ayodhya: आजमगढ़ में चारों ओर उल्लास, कहीं कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ, कहीं बंटी मिठाई
Wed, 05 Aug 2020 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
पूजा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का अनुष्ठान हो गया है। घरों से लेकर गंगा तटों तक मानस का पाठ किया जा रहा है। आजमगढ़ जिले में भी श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
जिले के मेहनाजपुर और अहरौला में जहां सुंदर कांड का पाठ किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय पर कीर्तन का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट चौराहे पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से खुश मेहनाजपुर के व्यापारियों ने सुन्दरकांड का पाठ किया। इसके बाद मिष्ठान का वितरण किया। शिवाला मेहनाजपुर पर लोगों ने ग्यारह सौ दीप जलाकर भगवान शंकर और राम जानकी मंदिर को सजाकर पूजा-अर्चना की। जयश्री राम के जयगोष लगाए।
विज्ञापन
भूमि पूजन पर कीर्तन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की ओर से बुधवार को अहरौला में श्री राम-सीता लक्ष्मण, हनुमान की निकलने वाली झांकी सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं कलक्ट्रेट चौराहे पर मिठाई बांटी गई। तो वहीं, भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।