फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Ayodhya News updates : ram janm bhoomi poojan sand artist make picture bhajan kirtan worship yagya in ballia

Ram Mandir Ayodhya: बलिया में चारों ओर भक्ति में डूबे लोग, सैंड आर्टिस्ट ने बनाई सुंदर कलाकृति

Wed, 05 Aug 2020 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Aug 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya News updates : ram janm bhoomi poojan sand artist make picture bhajan kirtan worship yagya in ballia
सैंड आर्टिस्ट ने बनाई कलाकृति। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में आज राम मंदिर का भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। राम मंदिर के भूमि पूजन से देशभर में खुशी का माहौल है। पूर्वांचल में भी लोग हवन-कीर्तन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया जिले में लोग खुशी में भजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं जिले के सैंड आर्टिस्ट रूपेश कुमार सिंह ने भी गंगा किनारे रेत से कलाकृति बनाई है। रुपेश ने अपने गांव बांसडीह तहसील क्षेत्र के खरौनी में अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास और भूमि-पूजन के अवसर पर आकर्षक कलाकृति बनाकर दी बधाई।
विज्ञापन



अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलापूजन के साथ ही जिले में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कहीं सुंदर कांड का पाठ किया जा रहा है तो कहीं यज्ञ का आयोजन हो रहा है। कई जगह हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir Ayodhya News updates : ram janm bhoomi poojan sand artist make picture bhajan kirtan worship yagya in ballia

नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के सभागार में हनुमान चलीसा, सुन्दरकाण्ड एवं भगवत-भजन का आयोजन किया जा रहा है। लालगंज क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित हनुमान आश्रम पर भगवन्नाम संकीर्तन किया जा रहा है।

थम्हनपुरा गांव में बाबा धर्मेश्वरनाथ मन्दिर में ग्रामीणों द्वारा ऋषि रमण मिश्र के नेतृत्व में गौरी गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, कलश स्थापना के बाद सुन्दरकाण्ड का पाठ व कीर्तन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed