फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Ayodhya News updates : ram janm bhoomi poojan peopel doing yagya pooja in bhaodhi chandauli ghazipur purvanchal district

Ram Mandir Bhoomi Poojan: अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास, पूर्वांचल में खुशी से झूमे रामभक्त

Wed, 05 Aug 2020 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Aug 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya News updates : ram janm bhoomi poojan peopel doing yagya pooja in bhaodhi chandauli ghazipur purvanchal district
ज्ञानपुर में पूजा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि-पूजन को लेकर हर जगह उत्साह दिखा। लोगों ने इस खुशी में दीपक जलाए, साथ ही यज्ञ, कीर्तन-भजन किया। पूर्वांचल के भदोही, गाजीपुर और चंदौली सहित कई जिलों में भी लोगों ने ऐसा किया है।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले में अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखने पर रामभक्तों में उत्साह की लहर देखी जा रही है। जिले में भी जगह-जगह कथा पूजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर रेवतीपुर में भी राम चबूतरा की नींव रखी गई।
विज्ञापन



बुधवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं ने अयोध्या में प्रधानमंत्री के हाथों मंदिर की आधारशिला रखने के दृश्य को लाइव अवलोकन किया। कथा पूजन के बाद शाम के समय 121 दीपों की रंगोली सजाई जाएगी। रेवतीपुर में राम मंदिर के तर्ज पर राम चबूतरा की नींव रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir Ayodhya News updates : ram janm bhoomi poojan peopel doing yagya pooja in bhaodhi chandauli ghazipur purvanchal district
चंदौली में किया गया हवन। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले में भाजपा मुख्यालय स्थित नगर के प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार प्रसार अभियान जिला इकाई की ओर से भगवान श्रीराम के जन्म भूमि के पूजन-शिलान्यास अवसर पर हवन-पूजन का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ गोंड और अभियान समिति के सदस्य मौजूद रहे। वहीं, भदोही जिले के ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर भूमिपूजन को लेकर राम भक्तों ने पूजा-पाठ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed