फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram mandir Ayodhya excitement in youth of varanasi craze of tattoos of Ram picture and name

Ram Mandir: राम नाम से नाता जोड़ रहे काशी के युवा, टैटू बनवाने का बढ़ा क्रेज; रोज पहुंच रहे सैकड़ों लोग

Mon, 08 Jan 2024 07:06 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jan 2024 07:06 PM IST
सार

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में काशी के युवा अपने चेहरे, हाथ व पीठ पर प्रभु श्रीराम के नाम का टैटू बनवा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ram mandir Ayodhya excitement in youth of varanasi craze of tattoos of Ram picture and name
सिगरा स्थित एक टैटू शॉप पर रामनाम का टैटू बनवाते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी के युवा प्रभु श्रीराम की स्मृति को अपने तन पर सहेज रहे हैं। भगवान राम, अयोध्या धाम, जय श्री राम, राम-राम, सीताराम, यतो धर्मस्ततो जय: और सियावर राम के नाम का टैटू बनवा रहे हैं। रोजाना 100 से ज्यादा युवा राम नाम का टैटू बनवाने आ रहे हैं।

विज्ञापन


राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी में उत्सव जैसा माहौल है। युवा भी रामधुन में रमे हैं। सिगरा स्थित एक दुकान पर राम नाम का टैटू बनवाने वाले सिद्धार्थ और मनी उत्साहित दिखे हैं। उनका कहना है कि 500 वर्षों के बाद राम मंदिर बन रहा है। पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। इस बार 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे। घर में दीये जलाएंगे। भगवान श्रीराम सनातन धर्म और हिंदू आस्था के प्रतीक हैं। अब उनके नाम के साथ ही जीना है। हाथ पर स्थायी रूप से टैटू बनवाया है। पहले जो युवा हाथ पर पत्नी या फिर प्रेमिका के नाम का टैटू बनवाते थे, वह भी राम नाम जप रहे हैं। अब राम के नाम का टैटू बनवा रहे हैं।

विज्ञापन

अस्थायी 20 मिनट तो स्थायी में टैटू बनवाने में लगते हैं एक घंटे

दुकानदार अविनाश का कहना है कि टैटू दो तरह से बनते हैं। एक अस्थायी और दूसरा स्थायी। अस्थायी टैटू बनवाने में 20 मिनट लगते हैं, लेकिन स्थायी टैटू बनाने में करीब एक घंटे लग जाते हैं। अस्थायी टैटू एक महीने तक वैसे ही रहता है, लेकिन स्थायी टैटू लंबे समय तक रहता है।

क्या कहते हैं मॉल संचालक
हाथ, चेहरे और पीठ पर प्रभु श्रीराम के नाम का टैटू बनवाने का क्रेज है। श्रीराम की धनुष लिए तस्वीर का टैटू भी बनवाया जा रहा है। इससे पहले युवक-युवती और पति-पत्नी अपने हाथों पर एक दूसरे के नाम का टैटू बनवाने आते थे। अब ऐसा नहीं है। राम नाम की धूम मची है। -अशोक गोगिया राजू, मॉल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed