{"_id":"599589394f1c1bd92a8b475b","slug":"ram-govind-chowdhury-says-organized-crime-in-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम गोविंद चौधरी बोले, भाजपा सरकार में संगठित तरीके से हो रहा अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम गोविंद चौधरी बोले, भाजपा सरकार में संगठित तरीके से हो रहा अपराध
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 17 Aug 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
राम गोविंद चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार में संगठित तरीके से अपराध हो रहा है। सपा सरकार में कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर हो हल्ला करने वाले अब अपनी ही सरकार में लॉ एंड आर्डर व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा दहशत का माहौल बनाकर विपक्ष विहीन राजनीति देखना चाहती है। इसी वजह से भाजपा के खिलाफ बोलने वाले नेताओं के यहां छापेमारी कराई जा रही है। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किये थे, सभी झूठे साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
चुनावी घोषणा में सभी लघु सीमांत किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद सभी शब्द हटा दिया। अब उसमें भी किसानों का चयन हो रहा है कि कितने किसानों का ऋण माफ किया जाए। भूमि विकास बैंक से लोन लेने वाले किसानों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
यूपी की भाजपा सरकार ने पिछली सरकार की सारी योजनाओं का काम धन आवंटन के बावजूद बंद करा दिया है। सरकार गठन के 90 दिन के अंदर सभी विभागों में नियुक्ति करने का वादा करने वालों ने अब तक कुछ नहीं किया।
गोरखपुर बच्चों की मौत के मामले में सरकार असत्य पर ही अड़ियल रुख अपनाए हुए है। बड़बोलापन है, धरातल पर सरकार का कोई काम नहीं है। बच्चों की मौत हुई और तीन दिन बाद मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे यह दुखद है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर हालात जाना और पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भी मिले। लेकिन सत्ता पक्ष वाले इसे राजनीति करार दे रहे हैं।
सवाल उठाया कि क्या खुद सरकार के मंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने गए। उनकी मानवीय संवेदना कहां चली गई। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, महासचिव हिदायत उल्ला खां, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, पूर्व जिला रामनिहोर यादव, संजय यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय, डा. गोपाल सिंह, निधि पांडेय, बबलू धांगर, मनोज कुशवाहा, मन्नू पांडेय मौजूद रहे।
सोनभद्र की ताजा खबरों को पाने के लिए लाइक करें ये फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/amarujalavaranasi1/