फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram ayenge to angana Alka Singh decorated evening Pindra Mahotsav audience danced

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... : अल्का ने सजाई पिंडरा महोत्सव की शाम, झूमे दर्शक; भोजपुरी गीतों ने बांधा समां

Fri, 31 Jan 2025 03:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 03:16 AM IST
सार

लोककला को समर्पित तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव का गुरुवार को नेशनल इंटर कॉलेज में शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने अपने सुरों के जादू से सभी को मुरीद बना लिया।

विज्ञापन
Ram ayenge to angana Alka Singh decorated evening Pindra Mahotsav audience danced
पिंडरा महोत्सव में दर्शकों के बीच अल्का सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुर संग्राम के गायक मनोहर सिंह और अल्का सिंह ने अपने सुरों से पिंडरा महोत्सव की शाम सजा दी। भोजपुरी कलाकार गोपाल राय की सुरीली आवाज ने भी सभी को मदमस्त कर दिया।

विज्ञापन


इससे पहले पिंडरा महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सीडीओ हिमांशु नागपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर महाकुंभ में हुए हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


इसके बाद मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कलाकारों ने अपने संगीत से महोत्सव को सजाया। मनोहर सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह की जोड़ी ने सुरों की ऐसी तान छेड़ी की हर कोई उनका मुरीद बन गया। अलका सिंह ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी... गाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोपाल राय ने पूरवइया सहित तमाम चर्चित गीतों से आनंदित किया। इनके बाद बिहार के गोलू राजा, अंजली उर्वशी, आल्हा गायक फौजदार सिंह, सतीश पांडेय ने भी प्रस्तुतियां दीं। प्रशांत बजरंगी और दमदार बनारसी ने हास्य-व्यंग्य से सभी को गुदगुदाया।

स्वागत विधायक डॉ. अवधेश सिंह और संचालन आशुतोष ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, बीईओ विनोद मिश्रा, प्रवीण सिंह गौतम, नागेंद्र सिंह रघुवंशी, राकेश सिंह आदि रहे।

मैराथन दौड़ के विजेताओं को किया सम्मानित
अतिथियों ने प्रदेश में पांचवें और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज के छात्र अनुज कुमार मिश्रा व फूलपुर के जय मां अम्बे इंटर कॉलेज के छात्र राखी कुमार को सम्मानित किया।

इसके बाद मैराथन के विजेता दिव्यांशु सोनकर, रोहित पटेल, शुभम पटेल, रितेश चौहान, संदीप कुमार, आलोक राजभर, कृष्ण कुमार, शैलेंद्र कुमार और बालिका वर्ग में कशिश पाल, आरती, अंशिका, मानसी, अंजली यादव, आंकाक्षा, अंशु व बबिता पॉल को सम्मानित किया। मैराथन में एक हजार बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

शुक्रवार को इनकी होगी प्रस्तुति
सुरसंग्राम विजेता मोहन राठौर, आलोक कुमार, विपुल चौबे, आराधना सिंह, अमलेश व आस्था शुक्ला, जीवन राम, पारुल नंदा, शिवानी सिंह आदि की प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed