फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram and Krishna are seen in dreams to those who opened fire on Ram devotees: Swatantra Dev Singh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले: रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को सपने में नजर आ रहे राम व कृष्ण

Tue, 04 Jan 2022 10:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Jan 2022 10:04 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब भी सत्ता में आई है तब उत्तर प्रदेश में अराजकता का राज हुआ है, दंगाइयों का बोलबाला रहा है। 

विज्ञापन
Ram and Krishna are seen in dreams to those who opened fire on Ram devotees: Swatantra Dev Singh
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चिरईगांव ब्लाक के पास बरियासनपुर स्थित महादेव डिग्री कॉलेज में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले राज्य में किसी की हिम्मत नहीं थी कि वह मुख्तार पर किसी प्रकार की रोक लगा सके। हमारी सरकार बनते ही गुंडागर्दी, माफिया पर शिकंजा कसा गया और पहली बार मुख्तार अंसारी को जेल में भेजने और गुंडई बंद करवाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार बार कह रहे हैं मैं आ रहा हूं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या करने आ रहे हैं और किस लिए आ रहे हैं मंदिर तुड़वाने आ रहे हो या पिछड़ों पर बुलडोजर चलाने आ रहे हो। सम्मेलन से पहले मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने हजारों निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं, उन्हें आज सत्ता की खातिर भगवान राम और कृष्ण नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी जब भी सत्ता में आई है तब उत्तर प्रदेश में अराजकता का राज हुआ है, दंगाइयों का बोलबाला रहा है। सम्मेलन में उन्होंने कहा, पिछली सरकारों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थीं अपराधी बेलगाम हो गए थे। राममंदिर, धारा 370, तीन तलाक, आस्था का सम्मान विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे एतिहासिक कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि पटेल, निषाद, मौर्य, राजभर, चौहान, प्रजापति व अन्य पिछड़े समाज के लोगों से कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े समाज में जन्म लेकर पिछड़ों को हक़ अधिकार दिलाने का काम किया है। चाहे फागू चौहान को राज्यपाल बनाने की बात हो, मौर्य समाज के बेटे को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात हो यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

जबकि तथाकथित समाजवादी पार्टी की सरकार में परिवार व कन्नौज का विकास हुआ जहां अब तहखाने से माल निकल रहा। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, कमलेश, विनय मौर्य, मुक्ति नारायण मौर्य, संजय, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह,हीरालाल मौर्य, राकेश मौर्य, नेमचंद, शेखर राजभर, अशोक प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed