राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, पति और पुत्र कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन में हैं सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और परिवार के दो अन्य सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें वाराणसी में ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए अन्य लोगों ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उधर, शुक्रवार को जौनपुर जिले में दो नये पॉजिटिव केस आए। इसे मिलाकर अब कुल 6279 पॉजिटिव केस हो गए। बता दें कि सीमा द्विवेदी मूल रूप से जौनपुर के सुजानगंज ब्लॉक अंतर्गत अचकारी गांव की रहने वाली हैं। वह जिले की गड़वारा सीट से दो और मुंगराबादशाहपुर सीट से एक बार विधायक भी रह चुकी हैं।
राज्यसभा सांसद पिछले दिनों जौनपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं। इसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। शुरुआत में एहतियात बरतते हुए दवा ली। कोई सुधार न होने पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनके पति और पुत्र में भी कोरोना की पुष्टि हुई। तीनों लोगों को वाराणसी स्थित आवास पर ही होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि अब उनकी तबीयत में कुछ सुधार है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है। उधर, सीएचसी मछलीशहर की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में पवांरा थाना क्षेत्र के देवकीपुर गांव में कैंप लगाया। कुल 30 लोगों का सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजा गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1383 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें दो पॉजिटिव हैं। पहले के सात मरीज ठीक हुए हैं। 1617 नए सैंपल किए गए।