{"_id":"63baba5cbba13702314d8026","slug":"rajgir-rushed-to-death-by-tractor-in-varanasi-during-morning-walk-angry-villagers-blocked-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सुबह टहलने निकले राजगीर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सुबह टहलने निकले राजगीर की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sun, 08 Jan 2023 06:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:13 PM IST
सार
वाराणसी के बच्छाव बाजार में रविवार सुबह टहलने निकले राजगीर की ट्र्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और सड़क शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बच्छाव बाजार में ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के बच्छाव बाजार में रविवार सुबह टहलने निकले राजगीर को ट्र्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में राजगीर की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और चितईपुर-चुनार मार्ग पर शव रखकर एक घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने समझाबुझा कर ग्रामीणों को शांत कराया, फिर जाम खुल सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बच्छाव निवासी बबलू कुमार (35) राजगीर था। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी बबलू टहलने के लिए घर से निकला। बच्छाव बाजार में रूदौली से अखरी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। गंभीर हाल में बबलू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताई। साथ ही बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय ही बबलू ने दम तोड़ दिया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसकी सूचना पाकर रोहनिया थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ट्रैक्टर के पंजीकरण नंबर से मालिक की पहचान की जाएगी। घटना के बाद से ही मृतक बबलू की पत्नी, उनकी दो बेटियां और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।