फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajbabbar said that some people are raising values of country and some people showing poor mentality

राजबब्बर ने बीजेपी पर साधा निशाना, कुछ लोग देश का मान बढ़ा रहे तो कुछ दिखा रहे दरिद्र मानसिकता

Mon, 09 Apr 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Apr 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Rajbabbar said that some people are raising values of country and some people showing poor mentality
कांग्रेस नेता राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
कुछ ऐसे लोग हैं जो देश का मान बढ़ा रहे हैं वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मां गंगा, काशी विश्वनाथ का नाम लेकर काशी आए और उनकी ही पार्टी के लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो दरिद्र मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस नेता राजबब्बर ने रविवार को बनारस में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की ओर से दारानगर में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीतकर बनारस और देश का नाम बढ़ाने वाली पूनम यादव को बधाई भी दी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टिप्पणी की भी आलोचना की। कहा उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह बहुत घृणित है।
विज्ञापन


जिस कुत्ते की उपमा दी है वह कालभैरव की सवारी है। मोदी जी कहते हैं कि बाबा विश्वनाथ के इस शहर में गंगा मां ने उन्हें बुलाया था। पीएम बाढ़ की तरह हैं और बीजेपी की शालीनता को बहाकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ सभी लोग इकट्ठा हो रहे हैं और बीजेपी को किसी न किसी तरह से शिकस्त देना चाहते हैं। 2019 में सरकार नहीं देखना चाहते।


सपा, बसपा के साथ कांग्रेस आएगी या नही, इसे केंद्रीय नेतृत्व का फैसला बताया। शोएब अख्तर और शाहिद अफ्रीदी के ट्वीट के सवाल पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेलने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed