फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajasthan governor kalraj mishra varanasi visit worship in kashi viswanath temple with family

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, कॉरिडोर क्षेत्र में सपरिवार तस्वीरें भी खिंचवाई

Thu, 07 Apr 2022 06:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।  उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में सपरिवार तस्वीरें भी खिंचवाई। 

विज्ञापन
rajasthan governor kalraj mishra varanasi visit worship in kashi viswanath temple with family
बाबा विश्वनाथ के दरबार में कलराज मिश्र ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र सपरिवार गुरुवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में सपरिवार तस्वीरें भी खिंचवाई। राजस्थान के राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बनारस पहुंचे थे।

विज्ञापन



पहले दिन उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन किए। गुरुवार सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। सीधे वह गर्भगृह में गए और बाबा विश्वनाथ को शीश नवाया। इसके बाद वह पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे। उपवन में उन्होंने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और उनका संपूर्ण जीवन परिचय का भी अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed