{"_id":"619137724335ac7bff3c02ff","slug":"raj-kalash-procession-started-from-birthplace-of-rani-laxmibai-in-varanasi-will-reach-jhansi-on-19-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली से शुरू हुई रज कलश शोभायात्रा, 19 को पहुंचेगी झांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली से शुरू हुई रज कलश शोभायात्रा, 19 को पहुंचेगी झांसी
Sun, 14 Nov 2021 11:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:53 PM IST
सार
आजादी के 75वें वर्ष पर रानी लक्ष्मीबाई की जन्म स्थली वाराणसी के भदैनी से मिट्टी और रज कलश झांसी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग में यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली बनारस के भदैनी से झांसी तक जाने वाली रज कलश शोभायात्रा रविवार को शुरू हुई। भदैनी से होते हुए यात्रा अपने पहले पड़ाव पर बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग पहुंची। यहां विभागाध्यक्ष समेत शिक्षकों ने यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।
अब 19 नवंबर को कलश यात्रा झांसी पहुंचेगी, जहां यात्रा में भदैनी से मिट्टी भी कलश में ले जाई जा रही है, जिसे स्थापित किया जाएगा। प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. ओंकारनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में निकलने वाली दीपांजलि एक्सप्रेस के साथ ही व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे हैं।
बीएचयू के प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने इस तरह के आयोजन को हर साल कराए जाने पर बल दिया। इस दौरान यात्रा संयोजक राजीव राय, सुरेंद्र सिंह, संजय, प्रो. सुमन जैन, डॉ. प्रभाकर उपाध्याय, प्रो. अनिल दूबे आदि मौजूद रहे।

बनारस पहुंची गंगा मशाल यात्रा
स्वच्छ गंगा मिशन के साथ ऋषिकेश से शुरू हुई गंगा मशाल यात्रा रविवार को वाराणसी पहुंची। यहां गंगा प्रेमियों ने दल के सदस्यों का स्वागत किया। गंगा मशाल यात्रा के नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंन कर्नल प्रभु की सदस्यों के साथ गंगा उद्गम स्थल से गंगा सागर तक गंगा अविरलता संदेश पहुंचाने के लिए गंगा यात्रा पर हैं। गंगा मशाल टीम के सदस्य सोमवार को अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस मंच पर गंगा स्वच्छता संदेशों से लबरेज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।