फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raised the slogan of No Road, No Vote...

रोड नहीं तो वोट नहीं... का नारा बुलंद किया

Sun, 13 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Raised the slogan of No Road, No Vote...
ग्राम पंचायत रमचंदीपुर के गंगापुर धराधर निषाद बस्ती के लोगों ने रविवार को रोड नहीं तो वोट नहीं लिखा बैनर लेकर प्रदर्शन किया। ढाब इलाके में बसा यह गांव हर वर्ष बाढ़ का दंश झेलने को विवश है। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक बस्ती के बीस सेे अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। इनके आने जाने के लिए कोई सार्वजनिक मार्ग अभी तक नहीं बन पाया है। खेतों की मेड़ों से होकर बस्ती से बाहर निकलना इनकी मजबूरी है।
विज्ञापन

निषाद बस्ती के दक्षिण व पश्चिमी की तरफ छितौनी ग्राम पंचायत के किसानों की और उत्तर की ओर धराधर (देवरिया) के किसानों की जमीन है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल नुकसान होने के कारण किसान आने जाने से मना करते हैं। पूर्व प्रधान श्यामू निषाद का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से कई बार मार्ग के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने समाधान नहीं किया। गांव की कलावती, ज्ञानी देवी व अन्य महिलाओं का कहना है कि प्रसव के लिए महिलाओं को चारपाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाता है। द्वारपूजा के समय दूल्हा कंधे पर लाना पड़ता है। रास्ता नहीं होने से लड़कों के विवाह में अड़चन आ रही है।
विज्ञापन

इस बारे में मुख्य राजस्व अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था विभाग मेरे चार्ज में है, लेकिन मैं न्यायिक कार्य देखता हूं। वहीं इस बारे में सर्किल लेखपाल ओमप्रकाश ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगापुर बस्ती में निषाद समाज की 2500 की आबादी है। चुनाव के समय नेता आश्वासन देते हैं। जीतने के बाद कोई नहीं पूछता। सभी ने मिलकर निर्णय लिया है कि कोई ठोस पहल होने के बाद ही वोट देंगे। नहीं नहीं तो वोट का बहिष्कार करेंगे। - रामसरोज निषाद, ग्राम प्रधान पति

मताधिकार का प्रयोग करके ही समस्या का समाधान कराया जा सकता है। ग्रामीणों से बातचीत के लिए सोमवार को टीम भेजी जाएगी। मतदान में गांव की भागीदारी कराई जाएगी। -कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed