{"_id":"62e76e873609014b1a5ff9db","slug":"rain-update-there-was-less-rain-than-normal-in-july-know-what-is-probability-in-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Rain Update: इस बार जुलाई में सामान्य से कम हुई बारिश, जानिए अगस्त में क्या है संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Rain Update: इस बार जुलाई में सामान्य से कम हुई बारिश, जानिए अगस्त में क्या है संभावना
Mon, 01 Aug 2022 11:41 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:41 AM IST
सार
पिछले दो साल की तुलना में इस साल वाराणसी में अभी बहुत कम बारिश हुई है। मानसून के कमजोर पड़ने की वजह से बादलों की आवाजाही तो होती रही लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल लेकिन बारिश नहीं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून सीजन शुरू होने के करीब सवा महीने बाद भी वाराणसी में बारिश जिस तरह की होनी चाहिए, वैसी नहीं हुई। जुलाई महीने में औसत 294 मिलीमीटर के सापेक्ष इस महीने महज 120 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले दो साल की तुलना में इस साल अभी बहुत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
मानसूनी सीजन में बारिश अच्छी न होने की वजह से किसान परेशान हैं। उन्हें धान की खेती अच्छी न होने की चिंता सता रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो बहुत हद तक उत्पादन ठीक हो सकता है।
विज्ञापन
दो दिन में ही हुई थी 100 मिलीमीटर बारिश
जिले में मानसून की दस्तक 22 जून को होने के बाद दो दिन में 100 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद जुलाई महीने में अच्छी बारिश नहीं हुई। मानसून के कमजोर पड़ने की वजह से बादलों की आवाजाही तो होती रही लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। 15 जुलाई के बाद से बारिश शुरू हुई तो किसान खुश जरूर हुए लेकिन वह भी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
इस महीने में औसत मानक 294 मिलीमीटर के सापेक्ष केवल 120 मिलीमीटर ही बारिश हुई जो कि पिछले दो साल की तुलना में भी कम है। इस बीच रविवार को दिन में धूप थोड़ी तेज रही, इस वजह से गर्मी जैसा माहौल रहा। शाम को बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता अभी भी बनी है, ऐसे में इस सप्ताह बारिश की संभावना बनी है।
पिछले पांच साल में जुलाई में बारिश
- 2018 236.4 मिलीमीटर
- 2019 325.4 मिलीमीटर
- 2020 193.2 मिलीमीटर
- 2021 131. मिलीमीटर
- 2022 120 मिलीमीटर