फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain in winter season at purvanchal

पूर्वांचल में मौसम का बदला मिजाज, गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी

Mon, 07 Jan 2019 10:29 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Mon, 07 Jan 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Rain in winter season at purvanchal
बारिश - फोटो : amar ujala
दिन में तेज धूप और शाम को हवा चलने के साथ ही अचानक मौसम बिगड़ गया। देर शाम तक बनारस के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह का मौसम अभी एक-दो दिन बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा था। इसमें तीन-चार दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री था वहीं अब यह बढ़कर 9 से 10 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार से मौसम बिगड़ने, बारिश होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

 

हुआ भी कुछ ऐसा ही दिन में तो मौसम ठीक रहा लेकिन शाम को मिजाज तेजी से बदल गया। आसमान में बदल छाने के साथ ही रात करीब नौ बजे गरच-चमक शुरू होने के साथ ही लंका, नरिया, अस्सी, सामनेघाट आदि इलाकों में बारिश शुरू हो गई। ठंड के इस मौसम में बारिश से हर कोई हैरान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस तरह का बदलाव वेर्स्टन डिर्स्टबेंस की वजह से ही हो रहा है। सोमवार तक फिलहाल मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड पहले की अपेक्षा और बढ़ेगी, इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगा।



जौनपुर नगर में शाम बूंदाबांदी हुई, जबकि खेतासराय, शाहगंज, सुइथाकला, खुटहन और बदलापुर इलाके में बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। आजमगढ़ में आंधी चलने के बाद बूंदाबांदी हुई। मिर्जापुर में भी बारिश की बूंदें गिरने से मौसम और ठंडा हो गया। मऊ में बिजली चमक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed