{"_id":"645311631dc431aa5609f425","slug":"rain-in-varanasi-rain-before-civic-polling-in-varanasi-weather-pleasant-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain in varanasi: वाराणसी में निकाय चुनाव के मतदान से पहले बारिश, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain in varanasi: वाराणसी में निकाय चुनाव के मतदान से पहले बारिश, मौसम हुआ सुहावना
Thu, 04 May 2023 07:29 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 04 May 2023 07:29 AM IST
सार
वाराणसी में गुरुवार की सुबह रिमझिम बारिश से मैसम में बदलाव हुआ। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पिछले 1 सप्ताह से मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में गुरुवार सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार की सुबह हवा की रफ्तार थम गई और बारिश शुरू हो गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मौसम भी खुशनुमा हो गया। हालांकि सड़कों पर थोड़ी किचकिच देखने को मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Live: निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, यहां पढ़ें- वाराणसी मंडल का हर एक अपडेट
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पिछले 1 सप्ताह से मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश से मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुवार को भोर से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा। बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी नही चल रही थी। करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार इस सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। तापमान में भी उतार चढाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन