Rain In UP: यूपी के 51 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दशहरा पर रिकॉर्ड टूटा
Uttar Pradesh Weather Forecast: मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में हो रही बारिश का असर रावण दहन में भी देखने को मिला। बारिश में रावण परिवार पूरी तरह भीग गया। जिसकी वजह से लोगों ने जमीन पर लेटाकर रावण का पुतला फूंका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र का असर उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिल रहा है। पूर्वांचल में बुधवार को दोपहर में बादल छाने शुरू हुए और शाम होते-होते बारिश हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में हो रही बारिश का असर रावण दहन में भी देखने को मिला। बारिश में रावण परिवार पूरी तरह भीग गया। जिसकी वजह से लोगों ने जमीन पर लेटाकर रावण का पुतला फूंका।
लखनऊ सहित 51 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने लखनऊ सहित 51 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और खीरी में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान नीचे चला गया है। घरों में लोगों ने कूलर और एसी बंद कर दिए हैं।
अयोध्या जिले में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मूसलाधार बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चारों ओर पानी ही पानी हो गया। जिले में भारी बारिश को देखते हुए डीएम ने कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद करने आदेश दिया। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला आठ अक्तूबर तक जारी रह सकता है। जारी चेतावनी के मुताबिक प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं अत्य़धिक भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
अयोध्या रेलवे स्टेशन में चारों ओर पानी भर गया। स्केनर मशीन पानी में डूबी हुई है जबकि स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर समेत अन्य कार्यालयों में भी पानी घुस गया। पानी भरने के चलते आरक्षण का कार्य भी बाधित रहा।