{"_id":"60cc98018ebc3e29ec2ac425","slug":"rain-in-mirzapur-auto-engulfed-in-pit-amidst-heavy-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: मिर्जापुर में मुंबई जैसा नजारा, तेज बरसात के बीच गड्ढे में समाया आटो, चालक निकलकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: मिर्जापुर में मुंबई जैसा नजारा, तेज बरसात के बीच गड्ढे में समाया आटो, चालक निकलकर भागा
Fri, 18 Jun 2021 06:37 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:37 PM IST
सार
नगर में सीवर कार्यों के चलते आम जनजीवन खतरे में पड़ गया है। नागरिकों का कहना है कि सीवर कार्यों में हुई अनियमितता से यह सब हो रहा है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में गड्ढे में समाया आटो
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मिर्जापुर नगर में भारी बारिश के बीच हालात मुंबई जैसे हो गए हैं। बृहस्पतिवार को लगातार हो रही बारिश से नगर के देवपुरवा तिराहा की पटरी पर खड़ी एक आटो धीरे-धीरे जमीन में समा गई। नगर में सीवर कार्यों के चलते आम जनजीवन खतरे में पड़ गया है। लगातार हो रही बारिश से नगर के देवपुरवा तिराहा की पटरी पर खड़ी एक आटो धीरे-धीरे जमीन में धंस गई। यह तो अच्छा हुआ कि आटो चालक ने समय रहते देख लिया और वह कूदकर बाहर निकल गया।
विज्ञापन
नागरिकों का कहना है कि सीवर कार्यों में हुई अनियमितता से यह सब हो रहा है। इससे लोगों में भय व्याप्त है। नगर के रामचरण सोनकर ऑटो चलाते हैं। बृहस्पतिवार को तेज वर्षा के कारण उन्होंने देवपुरवा तिराहा पर अपनी ऑटो को एक साइड लगाकर पटरी के किनारे खड़ा कर दिया और स्वयं उसी में बैठे रहे। कुछ ही देर उनको लगा कि जैसे आटो खिसक रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जब बाहर देखा तो आटो धंस रही थी। यह देखकर वह चिल्लाते हुए बाहर कूद गए। इसके बाद देखते देखते आधा आटो का आगे का हिस्सा गड्ढे में समा गया। इसके बाद धीरे-धीरे पूरा ऑटो गड्ढे में समा गया। जब पानी हल्का हुआ तो आसपास के लोगों की वहां पर भीड़ लग गई। गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई। नागरिकों ने कहा कि इस क्षेत्र में जो सीवर का काम हुआ है उसमें गड़बड़ी है। क्षेत्र में छोटे गड्ढे आए दिन होते रहते हैं। जिला प्रशासन से पूरी जांच और कार्रवाई की लोगों ने मांग की।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में पहले भी होता रहा है गड्ढा
इमामबाड़ा तिराहा से लेकर नवीन सिनेमा व कुछ आगे तक आए दिन सड़क धंसती रही है। कई बार- बड़े- बडे गड्ढे बने थे जिसे बाद में ठीक कराया गया। लगभग पांच वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में कई गड्ढे थे। उस समय भी जांच की मांग उठी थी। उस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब यह नए गड्ढे बन रहे हैं। बताया जाता है कि वहां पर एक बड़ा नाला है जिसकी वजह से यह समस्या होती रहती है। यह नाला इमामबाड़ा तिराहा तक है। इसकी मरम्मत की मांग की गई है।
यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है लेकिन जब सूचना मिली तो उस गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग करा दी गई है। - मनोज जायसवाल, नगर पालिकाध्यक्ष, मिर्जापुर