{"_id":"5f5e76c78ebc3e5aa057da00","slug":"rain-city-news-vns547107992","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कें लबालब, निगम के दावे भी डूब गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कें लबालब, निगम के दावे भी डूब गए
विज्ञापन
वाराणसी। बारिश के कारण शहर में पानी-पानी हो गया। सीवर व नाले ओवरफ्लो होने के कारण सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। शहर के कई निचली बस्तियों व लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। बारिश में नगर निगम के दावे भी दम तोड़ गए। इसके बावजूद प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है।
शहर के बाजारों की गलियों में सीवर साफ न होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई। आलम यह रहा कि मुख्य मार्गों व नाले-नालियां का पानी घरों में घुसने लगा। पानी में फंसने के कारण लोगों की गाड़ियों बंद हो गई। शहर के प्रमुख इलाकों में बेनियाबाग, काली महाल, लल्लापुरा, पितर कुंडा आदि इलाकों में बारिश से सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। वहीं अंधरापुल और सरैया डाटपुल के पास पानी नहीं निकलने से भरा रहा। जबकि कई बार नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नगर निगम के दावों के उलट शहर के तकरीबन सभी मैनहोल और नालियां ओवरफ्लो रहीं।
पार्षदों की ओर से लगातार नगर निगम और जलकल के अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन राहत मिलती नहीं दिख रही है। जलकल के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने कहा कि जलभराव वाले इलाकों में सफाई कराई जा रही है। नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी राम सकल यादव ने कहा कि बारिश के दौरान ही सड़क पर पानी लगा रहा। बाकी इलाकों का पानी निकल गया है। अंधरापुल और सरैया के पास थोड़ी समस्या रही।
विज्ञापन
इन इलाकों में लगा जलभराव
सिगरा स्टेडियम के पास, छितूपुर, रेलवे कॉलोनी, दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रवींद्रपुरी कालोनी, इस्कान मंदिर, किरहिया रोड, गुलरिया मोड़ (खोजवां), सुसुवाही, चितईपुर, नई सड़क, कोदई चौकी, गोदौलिया, गुरुबाग, औरंगाबाद।