फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway's bulldozer will roar again in Qila Kohna

Varanasi News: किला कोहना में फिर गरजेगा रेलवे का बुलडोजर

Sat, 24 Jun 2023 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Railway's bulldozer will roar again in Qila Kohna
एक सप्ताह बाद रेलवे और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तोड़ा जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के लिए राजघाट स्थित किला कोहना में हटाए गए अतिक्रमण में बचे मकान और दुकान को भी रेलवे ढहाएगा। हफ्ते भर बाद रेलवे अधिकारी और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दोबारा बुलडोजर चलेगा। चाय की दुकान और एक मकान पर कोर्ट से रोक होने के कारण रेलवे का बुलडोजर नहीं चल पाया था। रेल अधिकारियों का दावा है कि कोर्ट का फैसला रेलवे के पक्ष में आया है।

राजघाट स्थित काशी स्टेशन का चार एकड़ में विस्तार होना है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने फोर्स की मौजूदगी में यहां 125 मकानों और छोटे-बड़े दुकानों को जमींदोज कर दिया था। मई महीने में हुई कार्रवाई के दौरान किला कोहना में एक मकान और चाय की दुकान को रेलवे अफसर तोड़ नहीं सके। हाईकोर्ट का स्टे आर्डर होने के चलते रेल अधिकारियों की टीम लौट आई थी। रेलवे के एईएन आकाशदीप ने बताया कि हाईकोर्ट का फैसला रेलवे के पक्ष में आया है। हफ्ते भर बाद दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर उक्त मकान को भी जमींदोज कर दिया जाएगा। किला कोहना से मलबा हटाने के साथ ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed