फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railways adds additional coaches to 4 trains

Varanasi News: रेलवे ने 4 ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच

Fri, 05 Jun 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Railways adds additional coaches to 4 trains
वाराणसी। उत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी से इंदौर, गुजरात आदि स्थानों के लिए चलने वाली 4 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे के अनुसार, वाराणसी से इंदौर जाने वाली महामना एक्सप्रेस (20413) में वाराणसी से 11 जून को तथा इंदौर से आने वाली महामना एक्सप्रेस (20414) में 12 जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 20415 में वाराणसी से 7 जून को तथा वापसी में ट्रेन संख्या 20416 में इंदौर से 8 जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस में 27 जून तक निर्धारित दिनों में एक एसी थ्री-टियर और एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235) में वाराणसी से 5 से 7 जून तक तथा बरेली से चलने वाली ट्रेन संख्या 14236 में 6 से 8 जून तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed