फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway workers on hunger strike in Varanasi protested against privatization

वाराणसी में भूख हड़ताल पर रेलकर्मी: निजीकरण का विरोध और अपनी इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Wed, 12 Oct 2022 12:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Oct 2022 12:41 PM IST
सार

ऑल इंडिया नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने वाराणसी में भूख हड़ताल की। हड़ताल को संबोधित करते हुए शाखा सचिव डीके सिंह ने बताया कि रेलकर्मियों को गुमराह कर विभागीय पदों का निजीकरण और निगमीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Railway workers on hunger strike in Varanasi protested against privatization
भूख हड़ताल पर बैठे रेल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के सदस्य बुधवार को वाराणसी कैंट स्टेशन यात्री हॉल में  निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल को संबोधित करते हुए शाखा सचिव डीके सिंह ने बताया कि रेलकर्मियों को गुमराह कर विभागीय पदों का निजीकरण और निगमीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


पीएम के आश्वासन के बावजूद गैर संरक्षा के पदों का निजीकरण हो रहा है जिसे रेलकर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरने पर बैठे रेलकर्मियों ने रेलवे में खाली पड़े पदों को भरने, सभी समपारों पर आठ घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू करने। पुरानी पेंशन बाहली की मांग की। भूख हड़ताल में एसके सिंह, एससी गौतम, सुनील सिंह, राजेश्वर शुक्ल, सरोज यादव, अनुराधा, वाईके मिश्र, रामतीरथ यादव, सतीश सिंह, भानू गूप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed