{"_id":"634668a55d348d047132e042","slug":"railway-workers-on-hunger-strike-in-varanasi-protested-against-privatization","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में भूख हड़ताल पर रेलकर्मी: निजीकरण का विरोध और अपनी इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में भूख हड़ताल पर रेलकर्मी: निजीकरण का विरोध और अपनी इन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
Wed, 12 Oct 2022 12:41 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:41 PM IST
सार
ऑल इंडिया नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के सदस्यों ने वाराणसी में भूख हड़ताल की। हड़ताल को संबोधित करते हुए शाखा सचिव डीके सिंह ने बताया कि रेलकर्मियों को गुमराह कर विभागीय पदों का निजीकरण और निगमीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे रेल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के सदस्य बुधवार को वाराणसी कैंट स्टेशन यात्री हॉल में निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल को संबोधित करते हुए शाखा सचिव डीके सिंह ने बताया कि रेलकर्मियों को गुमराह कर विभागीय पदों का निजीकरण और निगमीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम के आश्वासन के बावजूद गैर संरक्षा के पदों का निजीकरण हो रहा है जिसे रेलकर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरने पर बैठे रेलकर्मियों ने रेलवे में खाली पड़े पदों को भरने, सभी समपारों पर आठ घंटे ड्यूटी रोस्टर लागू करने। पुरानी पेंशन बाहली की मांग की। भूख हड़ताल में एसके सिंह, एससी गौतम, सुनील सिंह, राजेश्वर शुक्ल, सरोज यादव, अनुराधा, वाईके मिश्र, रामतीरथ यादव, सतीश सिंह, भानू गूप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन