फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway run special trains for eligibility examination Amrit Bharat train may operate from Kashi to Puducherry

राहत: पात्रता परीक्षा के लिए रेलवे चलवाएगा स्पेशल ट्रेनें, काशी से पुडुचेरी तक चल सकती है अमृत भारत ट्रेन

Sat, 24 Oct 2026 12:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 24 Oct 2026 12:50 PM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पात्रता परीक्षा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलवाएगा। वहीं काशी से पुडुचेरी तक अमृत भारत ट्रेन चल सकती है। काशी से पुडुचेरी के बीच कुल 27 स्टेशन होंगे।

विज्ञापन
Railway run special trains for eligibility examination Amrit Bharat train may operate from Kashi to Puducherry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पिलिमरी एलिजबिलिटी टेस्ट-पेट) के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बलिया से चलने वाली ट्रेन वाराणसी, बनारस होते हुए प्रयागराज तक चलेगी। 

विज्ञापन


05153/05154 बलिया–प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन होगा। इसमें 05153 बलिया–प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष ट्रेन 24, 29 और 31 अक्तूबर को जबकि 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को किया जाएगा। 05153 ट्रेन बलिया से शाम 7.30 बजे चलकर गाजीपुर सिटी, औड़िहार होते हुए रात 10:30 बजे वाराणसी, 10.50 बजे बनारस पहुंचेगी और रात 12.40 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन 05154 प्रयागराज रामबाग–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन प्रयागराज रामबाग से शाम 6:30 बजे से चलकर ज्ञानपुर रोड होते हुए बनारस स्टेशन पर रात 9:03 बजे, वाराणसी जंक्शन रात 9:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी सिटी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी होते हुए देर रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी से पुडुचेरी तक चल सकती है अमृत भारत ट्रेन
काशी से पुडुचेरी तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन हर मंगलवार को वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी जो बृहस्पतिवार की शाम पुडुचेरी पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन शुक्रवार को पुडुचेरी से चलेगी और रविवार की सुबह काशी पहुंचेगी। काशी से पुडुचेरी के बीच कुल 27 स्टेशन होंगे। ट्रेन प्रयागराज, सतना, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, अरक्कोणम होते हुए पुडुचेरी तक जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed