फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister Talked to the people of Tamil Nadu at Kashi-Tamil Sangamam DM translated into Tamil

रेल मंत्री का ये संवाद है खास: काशी-तमिल संगमम में तमिलनाडु के लोगों से की बात, डीएम ने तमिल में किया अनुवाद

Sat, 10 Dec 2022 10:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 10 Dec 2022 10:02 AM IST
सार

बरेका के सिनेमा हॉल में आयोजित संवाद में मेहमानों ने काशी में आने का अनुभव रेल मंत्री से साझा किया। वणक्कम से अपनी बातों को शुरू करने वाले मेहमान भारत माता की जय का नारा भी लगा रहे थे। वहीं, इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों को भी विकसित किया जा रहा है। यात्री सुविधाओं को हाईटेक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Railway Minister Talked to the people of Tamil Nadu at Kashi-Tamil Sangamam DM translated into Tamil
रेल मंत्री का ये संवाद है खास: काशी-तमिल संगमम में तमिलनाडु के लोगों से की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी-तमिल संगमम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से आए उद्यमियों के दल से संवाद किया। शुक्रवार की रात बरेका के सिनेमा हॉल में आयोजित संवाद में मेहमानों ने काशी में आने का अनुभव रेल मंत्री से साझा किया। वणक्कम से अपनी बातों को शुरू करने वाले मेहमान भारत माता की जय का नारा भी लगा रहे थे। वहीं, इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों को भी विकसित किया जा रहा है। यात्री सुविधाओं को हाईटेक किया जा रहा है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी और तमिलनाडु का पुराना नाता है। तमिल सबसे प्राचीन भाषा है। तमिलनाडु के लोग ज्यादातर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सेवादार रहे हैं। संवाद के दौरान मेहमानों ने कहा कि उन्हें यहां अपने परिवार जैसा प्यार मिला है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान बरेका की जीएम अंजलि गोयल, आईआरसीटीसी की सीएमडी रजनी हसिजा, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेल मंत्री की बातों को डीएम ने तमिल में किया अनुवाद
रेल मंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत तमिल में वणक्कम से की। लेकिन, इसके बाद उन्होंने अपनी बात अंग्रेजी में शुरू किया, जिसे डीएम ने तलिम भाषा में ट्रांसलेट किया। इस दौरान डीएम ने बताया कि उनका परिवार तमिलनाडु के तेन काशी से है। इस पर रेल मंत्री ने हाथ मिलाते हुए कहा कि काशी और तमिलनाडु के सांस्कृतिक समानताएं हैं। रेल मंत्री ने कहा कि हम भी तमिलनाडु आएंगे। इस पर मेहमानों ने बांहें फैलाकर तमिल में उनका स्वागत किया। इसके बाद रेल मंत्री ने मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed