वाराणसी पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन: बरेका का किया निरीक्षण, बोले- इंजन उत्पादन को बढ़ाने पर दें जोर
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ वीके त्रिपाठी अपने सलाहकार सुधीर कुमार के साथ वाराणसी पहुंचे। दोनों ने बनारस रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण कर अफसरों संग बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ वीके त्रिपाठी ने शुक्रवार को बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यशालाओं में हो रहे उत्पादन कार्य को करीब से देखा और नई प्रोद्यौगिकी लोको परियोजना से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रेलवे इंजन उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने पर जोर दिया।
बोर्ड के चेयरमैन वीके त्रिपाठी के साथ उनके सलाहकार सुधीर कुमार ने बरेका कर्मशाला के विभिन शॉपों जैसे लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रेक्शन असेम्बली शॉप, ट्रक मशीन शॉप, व न्यू ब्लॉक शॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोको असेंबली शॉप, कर्मशाला के मीटिंग कक्ष में हुई बैठक में बरेका कमर्चारी परिषद के सदस्यों और पर्यवेक्षकों के साथ लोको उत्पादन गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
आगामी परियोजनाओं पर मंथन
बरेका प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में भारतीय रेल के लोको उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना, चितरंजन रेल इंजन कारखाना, पटियाला रेल इंजन कारखाना सहित अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन लखनऊ के साथ बैठक की। इसमें लोको उत्पादन गतिविधियों के साथ ही बरेका के आगामी परियोजनाओं पर मंथन किया गया।