फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rail roko andolan Police alert at railway stations of Purvanchal including Varanasi kisan protest in mau

रेल रोको आंदोलन: वाराणसी समेत पूर्वांचल के रेलवे स्टेशनों पर पुलिस रही अलर्ट, मऊ में किसान संगठनों के नेताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 03:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 03:35 PM IST
सार

रेल रोको आंदोलन को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पूरी तरह से सतर्क रहा। पूर्वांचल के जिलों में प्रशासनिक सतर्कता की वजह से कहीं भी रेल रोकने जैसी घटना नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Rail roko andolan Police alert at railway stations of Purvanchal including Varanasi kisan protest in mau
काशी स्टेशन पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर कांड को लेकर किसान संगठनों द्वारा रेल रोको आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर सोमवार को  वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पुलिस-प्रशासन और रेलवे महकमा अलर्ट मोड में नजर आया। संगठनों की ओर से बनारस और मऊ समेत कई स्थानों पर बैठक कर प्रदर्शन करने की तैयारी की गई। हालांकि, प्रशासनिक सतर्कता की वजह से कहीं भी रेल रोकने जैसी घटना नहीं हो सकी। मऊ में किसान संगठनों के नेताओं और वामदलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी मामले में मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग और कृषी कानून के विरोध मे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों  के द्वारा सोमवार को यूपी सहित पूरे देश में रेल रोको आंदोल के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। रेल रोको आंदोलन को लेकर सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी पूरी तरह से सतर्क रहा।
विज्ञापन



छोटे-बड़े तमाम रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी के साथ स्थानीय थाने की पुलिस भी मुस्तैद रही। काशी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही जीआरपी के साथ एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। उधर, आदमपुर पुलिस राजघाट पुल के नीचे रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रही पुलिस

काशी, सिटी, हरदत्तपुर, कैंट, बनारस, कादीपुर, राजवाड़ी और सारनाथ समेत अन्य रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात रही।  स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वालों से पूछताछ भी की गई। एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी ने बताया कि किसानों के द्वारा रेल रोको आंदोलन को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।  

रेलवे स्टेशन के अलावा डाफी टोल प्लाजा, बीएचयू सिंहद्वार, रविदास गेट लंका, नरिया तिराहा सुंदरपुर और जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के समीप फोर्स तैनात रही। लंका थाने के कार्यवाहक थानेदार इंस्पेक्टर क्राइम महातम यादव और इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे फोर्स के साथ इलाके में शांति व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
पढ़ेंः आजमगढ़ में जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष नजरबंद , पुलिस ने आवास में ही रोका

मऊ: कृषि कानून के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Rail roko andolan Police alert at railway stations of Purvanchal including Varanasi kisan protest in mau
मऊ जंक्शन के बाहर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मऊ जंक्शन के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को किसान संगठनों के नेताओं और वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 प्रदर्शनकारियों का कहना था कि काफी समय से देश का किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है। लेकिन, सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है। आरोप लगया कि सरकार द्वारा औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए लिए ही कृषि कानून बनाया है। कहा कि हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक केंद्रीय राज्य मंत्री (अजय मिश्र इस्तीफा नहीं देते। किसान  हार मानने वाले नहीं हैं और जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती। 
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का करेंगे शुभारंभ

 

रतनपुरा में नहीं दिखा रेल रोको आंदोलन

Rail roko andolan Police alert at railway stations of Purvanchal including Varanasi kisan protest in mau
मऊ स्टेशन के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर मऊ जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आया। यही कारण है कि रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारी पूरी तरह से नदारद दिखे। यहां पर आंदोलन की किसी भी किस्म की 
सुगबुगाहट नहीं देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed