फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RAIL ROKO Andolan Today State Vice President of Jai Kisan Andolan under house arrest in Azamgarh police

रेल रोको आंदोलन: आजमगढ़ में जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष नजरबंद , पुलिस ने आवास में ही रोका

Mon, 18 Oct 2021 09:32 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 09:32 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्च ने सोमवार को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। आजमगढ़ में कुछ लोग रेल रोकने की तैयारी में निकलने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। 

विज्ञापन
RAIL ROKO Andolan Today State Vice President of Jai Kisan Andolan under house arrest in Azamgarh  police
जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष नजरबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के लिए जा रहे जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजनीति यादव को पुलिस ने नजरबंद

विज्ञापन

 कर दिया। वो घर से निकलने की तैयारी में थे। लेकिन थाना प्रभारी सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने उन्हें खानपुर स्थित आवास में ही नजरबंद कर दिया।
 
राजनीति यादव ने कहा कि सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी पर गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन चल रहा है। लखीमपुर खीरी में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने कार से रौंद कर किसानों की निर्मम हत्या कर दी। लेकिन गृह राज्यमंत्री पर 120बी का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होना, पद पर बने रहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

पढ़ेंः जिंदा वृद्धा को बना दिया मृतक, डीएम के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं, आप छूकर देख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को पूरे प्रदेश में रेल रोको आंदोलन की अपील पर हम सभी किसान भाई आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने जा रहे थे। लेकिन सुबह ही थाना सरायमीर इंस्पेक्टर द्वारा पुलिस फोर्स भेज पर मुझे घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह रवैया अंग्रेजों के क्रूर व दमन पूर्वक शासन की याद  दिला रही है।

जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजनीति यादव ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाता, दोषी गृह राज्यमंत्री को जब तक जेल भेज नहीं दिया जाता। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि  रेल रोको आंदोलन की योजना पहले संजरपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर थी। लेकिन सरायमीर बाजार का स्थानीय मेला होने के कारण हम लोगों ने आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर रेल रोकने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed