फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rail Minister Piyush Goyal will know the condition of the rescue from Corona in varanasi

वाराणसी : कोरोना से बचाव के इंतजाम का हाल जानेंगे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल

Sat, 14 Mar 2020 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rail Minister Piyush Goyal will know the condition of the rescue from Corona in varanasi
रेल मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल शनिवार की दोपहर वाराणसी में रहेंगे। वह कोरोना से बचाव को लेकर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों पर किए गए इंतजाम का हाल भी जानेंगे। केंद्रीय मंत्री डीरेका, पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के उच्चाधिकारियों संग बैठक कर कोरोना को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
बाबतपुर एयरपोर्ट से उतरने के बाद रेलमंत्री पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक स्थल जाएंगे और  दोपहर में डीरेका में अधिकारियों संग बैठक करेंगे। शाम के समय नदेसर स्थित होटल में पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के अधिकारियों संग बैठक करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम डीआरएम संजय त्रिपाठी वाराणसी पहुंच गए। रेल मंत्री सहित उच्चाधिकारियों के आगमन को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां मुकम्मल कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed