{"_id":"63037d8c2ee2e86d250caecb","slug":"raid-on-illegal-bus-stand-in-varanasi-operator-absconded-30-buses-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में अवैध बस स्टैंड पर छापा: पुलिस टीम को देखते ही संचालक फरार, 30 बसें सीज, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में अवैध बस स्टैंड पर छापा: पुलिस टीम को देखते ही संचालक फरार, 30 बसें सीज, मचा हड़कंप
Mon, 22 Aug 2022 06:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Aug 2022 06:29 PM IST
सार
वाराणसी के सामनेघाट स्थित मुरारी चौक के समीप पिछले 10 साल से चल रहे अवैध बस स्टैंड पर सोमवार को आरटीओ, परिवहन विभाग, नगर निगम और पुलिस ने की संयुक्त रूप से छापा मारा।
विज्ञापन
सामनेघाट स्थित अवैध बस स्टैंड पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सामनेघाट स्थित मुरारी चौक के समीप पिछले 10 साल से चल रहे अवैध बस स्टैंड पर सोमवार को आरटीओ, परिवहन विभाग, नगर निगम और पुलिस ने की संयुक्त रूप से छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से डग्गमार बस के संचालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर मिली 30 बसों को सीज कर टीम ने पुलिस लाइन भिजवाया।
विज्ञापन
इधर, टीम के मौके पर पहुंचते ही कुछ बस चालक अपनी गाड़ियों को लेकर भाग निकले। वहीं संचालक भी फरार होने में सफल रहा। एआरटीओ कौशलेंद्र यादव, अपर नगर आयुक्त राजीव राय, एसीपी ट्रैफिक अमित पांडेय और लंका पुलिस ने अवैध स्टैंड को हटवाया।
विज्ञापन
फर्जी आदेश की कॉपी दिखाकर स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार के कोच, आरा, बक्सर, मोहनिया, भभुआ, सहित अन्य जिलों के लिए अवैध बस स्टैंड से 120 बसों का संचालन हो रहा था। अवैध बस स्टैंड के संचालक के खिलाफ नगर निगम की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन