फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raid on a gambling den; suspects arrested, Rslakh in cash seized.

Varanasi News: जुए के फड़ पर छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये नकद बरामद

Tue, 27 Oct 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Raid on a gambling den; suspects arrested, Rslakh in cash seized.
नदेसर स्थित एक होटल के पास खाली प्लॉट में संचालित था जुआ का अड्डा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नदेसर स्थित खाली प्लॉट पर जुए के फड़ पर सोमवार को कैंट पुलिस और एसओजी-2 ने छापा मारकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फड़ से पुलिस ने 1.45 लाख रुपये नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए।
डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नदेसर निवासी अजय, भग्गू, बाबू, खरबूजा शहीद निवासी विष्णु, राहुल, धीरज, लोहटिया निवासी यश, सदर बाजार बहादुर शहीद छावनी निवासी विशाल, सूरज और पांडेयपुर निवासी राजा यादव, गाजीपुर बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकपरीद निवासी शिकारी, मिर्जामुराद के कछवा रोड चौराहा निवासी राजन, कैंट के अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी निखिल कुमार, छोटी मलदहिया निवासी जयराम, मलदहिया निवासी राज है।
विज्ञापन

नदेसर स्थित कम्फर्ट इन होटल के पास एक खाली प्लॉट पर जुआ संचालित था। ताश के पत्ते और नौ नई ताश की गड्डियां भी बरामद हुईं। आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। निजी मुचलके पर सभी को थाने से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed