{"_id":"65e1d760f83ab3d9ca00f6fe","slug":"raid-information-about-sex-racket-operation-in-purvanchal-vidyut-vitran-nigam-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम परिसर में सेक्स रैकेट संचालन की सूचना पर छापा, गलत निकली सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम परिसर में सेक्स रैकेट संचालन की सूचना पर छापा, गलत निकली सूचना
Fri, 01 Mar 2024 06:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 06:56 PM IST
सार
Varanasi News: शिकायत पत्र भेजने वाले ने एमडी कार्यालय के बगल में क्वार्टर के अंदर सेक्स रैकेट के संचालन और उसमें कुछ कर्मचारियों के संलिप्त होने की बात लिखी थी। पत्र के अनुसार, परिसर में पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां दूर-दूर से युवतियों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के भिखारीपुर में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम परिसर में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पर चितईपुर थाने की पुलिस ने छापा मारा। हालांकि, पुलिस का कहना था कि जांच में सूचना झूठी निकली।
पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पत्र भेजकर शिकायत की गई थी। पत्र भेजने वाले ने एमडी कार्यालय के बगल में क्वार्टर के अंदर सेक्स रैकेट के संचालन और उसमें कुछ कर्मचारियों के संलिप्त होने की बात लिखी थी। पत्र के अनुसार, परिसर में पिछले कई वर्षों से बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां दूर-दूर से युवतियों को बुलाया जाता है।
जांच करने पहुंचे चितईपुर थाने की सुंदरपुर चौकी के प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि जिस स्थान का उल्लेख था, वहां पुलिस टीम गई थी। मगर, कोई गड़बड़ी नहीं मिली। शिकायत करने वाले ने सिर्फ अपना पता निराला नगर लिखा है, उसका नाम और मोबाइल नंबर नहीं दर्ज था। ऐसे में शिकायतकर्ता से भी संपर्क नहीं हो सका।