फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rai sahab ka bageecha

राय साहब के बगीचा में हुए फर्जीवाड़ा पर शासन में पक्ष रखेगा वीडीए

Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
rai sahab ka bageecha
वाराणसी। शहर के बीच स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन (राय साहब का बगीचा नाम से चर्चित) मामले में मंगलवार को शासन में विकास प्राधिकरण और प्रशासन अपना पक्ष रखेगा। शासन ने विभूति नगर योजना की फाइल भी तलब की है। इसमें विकास प्राधिकरण का पक्ष रखने के लिए वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडेय प्रमुख सचिव आवास के समक्ष प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन

पांडेयपुर के पास कई एकड़ में स्थित अर्बन सीलिंग की जमीन को सितंबर महीने में बनारस और मुंबई की दो फर्मो से सट्टा इकरारनामा करा लिया था। बनारस की रघुकुल कंस्ट्रक्शन और मुंबई की दादू डेवलपर्स के सट्टा इकरारनामा पर विकास प्राधिकरण ने एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कई वर्ष पहले अर्बन सीलिंग की जमीन घोषित होने के बाद इसे विकास प्राधिकरण को दे दिया गया था। विकास प्राधिकरण ने इस जमीन पर विभूति नगर योजना लांच की थी। मगर, इसके बाद सरकारी मिलीभगत से इस जमीन पर कब्जे की साजिश शुरू हो गई। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि मंगलवार को शासन में इस मामले में पक्ष रखा जाएगा। इसके लए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed