फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi statement in London hearing on complaint filed on March 17

Varanasi: लंदन में दिए बयान पर राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दाखिल परिवाद पर सुनवाई 17 मार्च को

Wed, 15 Mar 2023 09:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 09:49 PM IST
सार

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद मामले में एसीजेएम प्रथम व एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में 17 मार्च को सुनवाई होगी।  आरोप है कि कांग्रेस नेता ने विदेश में भारतीय लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi statement in London hearing on complaint filed on March 17
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के लंदन में भारतीय लोकतंत्र को लेकर बयान देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद मामले में एसीजेएम प्रथम व एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी उज्ज्वल उपाध्याय की अदालत में 17 मार्च को सुनवाई होगी। इस मामले में भाजपा काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने परिवाद दाखिल किया है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि कांग्रेस नेता ने विदेश में भारतीय लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ किया है। अब अदालत तय करेगी कि मामला सुनवाई योग्य है या नहीं। इससे पहले मंगलवार को परिवादी की तरफ से अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, आनंद कुमार पाठक और दीपक वर्मा ने अदालत में पक्ष रखा था।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के जज बिजनेस स्कूल में भारतीय एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ बयान दिया है। ऐसा करके उन्होंने आपराधिक कृत्य किया है। संज्ञेय अपराध का संज्ञान लेकर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिए जाने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की जनता से माफी मांगे राहुल गांधी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में भारत की छवि खराब की है। उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
जिला मुख्यालय पर बातचीत में उन्होंके कहा कि यूपी सरकार की जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही है।

प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है। आपराधिक छवि के लोगों में पुलिसिया कार्यवाही का भय होना स्वाभाविक है। कोई अपराधी हो या उसे संरक्षण देने वाला हो बख्शा नहीं जाएगा। बुलडोजर भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही किसानों को खेती के लिए नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने जा रही है।

चकिया के सोनहुल में बने सीआरपीएफ कैंप का जिक्र करते हुए कहा कि इससे न केवल चंदौली जनपद लाभान्वित हुआ है बल्कि आसपास के जिलों को भी लाभ पहुंचेगा। कहा कि भाजपा संगठन जमीनी स्तर पर किसी भी चुनाव को लड़ने और उसे जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं गांवों में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में भी शरीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed