फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahi Innocent Raza's wife's death

डा राही मासूम रजा की पत्नी का निधन

Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rahi Innocent Raza's wife's death
कासिमाबाद (गाजीपुर)। साहित्यकार एवं टीवी धारावाहिक महाभारत के संवाद लेखक डॉ. राही मासूम रजा की पत्नी नैयर रजा (90) का रविवार की सुबह अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव गंगौली में शोक की लहर दौड़ गई। नैयर रजा अपनी बेटी मरियम रजा के साथ न्यूजर्सी शहर में रहती थीं।
विज्ञापन

नैयर और डॉ. राही मासूम रजा का विवाह फरवरी 1966 में हुआ था। डॉ. राही की यह दूसरी शादी थी। डॉ. राही मासूम रजा शिक्षा समिति के सदस्य एवं उनके भांजे प्रो. नदीम हुसनैन ने बताया कि उनका संबंध अलीगढ़ की रॉयलफेमिली से है। उनके पिता शहजाद अहमद खान और दादा आफताब अहमद खान थे। अलीगढ़ में आज भी आफताब मंजिल मौजूद है। नैयर के परिवार का संबंध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान से भी था। उन्होंने बताया कि नैयर रजा और डॉ. रही मासूम रजा से एक पुत्री मरियम रजा का जन्म हुआ था। मरियम रजा का विवाह दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुनीस रजा के पुत्र मौजिज मुनीस से हुआ है, जो अमरीका में न्यूरो सर्जन हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नैयर रजा की पहल पर उनके परिजनों ने ग़ाजीपुर के ग्राम बघुई बुजुर्ग में डॉ. राही मासूम रजा के नाम पर स्कूल की स्थापना की है। इसका संचालन डॉ. राही मासूम रजा शिक्षा समिति कर रही है। इस समिति के अधिकतर सदस्य राही परिवार से हैं। डॉ. मासूम रजा के परिवार के सदस्यों में प्रो. सोहैल आबिदी, नासिर जैदी, सुरैया बेगम, आमिर राजा, शकीला राजा, आरिफ हुसैन और रफी सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed