फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raees Banarasi run away two km with bleeding

खून से लथपथ दो किमी भागा था रईस बनारसी, पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में

Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Raees Banarasi run away two km with bleeding
रईस बनारसी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पतालेश्वर मुहल्ले में क्रॉस फायरिंग के बाद खून से लथपथ रईस बनारसी बाइक से लगभग दो किलोमीटर दूर तक भागा और लंगड़ा हाफिज मस्जिद के सामने पहुंचा। इस दौरान तीन जगह पुलिस की पिकेट पड़ी लेकिन किसी की भी नजर उस पर नही गई।
विज्ञापन


वहीं, रईस और उसका गुर्गा शहर में ही डेरा डाले हुए थे लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। इस घटना ने पुलिस के सूचना तंत्र की कलई खोल कर रख दी। शहर में मौजूद रईस की हत्या और फरार दीपक का भाग निकलना पुलिस के मुखबिर तंत्र, सर्विलांस और कार्यशैली पर गंभीर सवाल है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसी तरह से जिले के अन्य फरार इनामी बदमाश भी शहर की तंग गलियों व घनी आबादी वाले इलाकों में छुप कर रहे होंगे और पुलिस उनसे अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण देर से हो पाया था पोस्टमार्टम

Raees Banarasi run away two km with bleeding
राकेश की हत्या को लेकर उसके पिता वंशी अग्रहरि की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वंशी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आपराधिक प्रवृत्ति का था। इस वजह से उसने उससे संबंध खत्म कर लिया था।

इश्तियाक अहमद ने अपने बेटे रईस की हत्या किए जाने की सूचना दशाश्वमेध थाने पर दी। इसके बाद शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

राकेश का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, पोस्टमार्टम में गोली न मिल पाने के कारण रईस के शव का एक्स-रे कराया गया और देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed