अमर उजाला राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता: काशी में घर-घर सजे नंदलाल, देखें मनमोहक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में घर-घर कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। नंदलाल की मनोहर बाल छवि की झांकी गुरुवार देर रात तक घरों में सजती रही। गृहस्थों के साथ ही वैष्णव समाज के लोग भी भगवान के बाल स्वरूप का स्वागत करने के लिए लालायित हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान मध्यरात्रि में जन्म लेंगे और भक्तों पर अपनी कृपा की बरसात करेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से आयोजित की गई राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में हजारों बच्चे शामिल हुए। अभिभावकों ने अपने बच्चों की मनमोहक तस्वीरें अमर उजाला को भेजीं। चयनित तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जा रहा है। देखें तस्वीरें..