फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Question on the system Dharna on water drainage main gate of zonal office locked young man fell ill

Varanasi News : व्यवस्था पर सवाल ; जल निकासी को लेकर धरने पर, जोनल कार्यालय के मेन गेट पर ताला, युवक बीमार हुआ

Sat, 22 Feb 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

रामनगर क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के बाद आधिकारिक सुनवाई न होने से परेशान स्थानीय नागरिक धरने पर बैठ गए हैं। अब समस्या को लेकर आर पार की स्थिति है। जनता ने जोनल कार्यालय पर ताला जड़ दिया और विरोध प्रकट किया। धरना देने वाले युवक की हालत बिगड़ी है। 

विज्ञापन
Question on the system Dharna on water drainage main gate of zonal office locked young man fell ill
धरना देने वाले युवक की जांच करते चिकित्सक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामनगर के रत्तापुर वार्ड शुक्रवार को जल निकासी की मांग को लेकर नागरिकों का बेमियादी धरना दूसरे दिन लगातार जारी रहा। आक्रोशित  महिलाएं और पुरुष बैठे अब आर पार के मूड में आ गए है।पूर्वाह्न मौके पर पहुंचे रामनगर थाना प्रभारी राजू सिंह ने धरनारत लोगों को समझने का प्रयास किया नहीं वह किसी हालत में मानने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह ही जोनल कार्यालय के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। जिससे ज़ोन कर्मी कार्यालय में प्रवेश ही नही कर पाए। थोड़ी देर बाद मौके पर जलकल के जी एम ,जोनल अधिकारी, और अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने दो दिनों में समस्या का हल करने का आश्वासन दिया लेकिन आश्वासनों से तंग आ चुके नागरिक किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


इस दौरान धरने में भूख हड़ताल पर बैठे समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर सचिव मनीष यादव की हालत बिगड़ गई तो मौके पर लाल बहादुर शास्त्री चिकित्साल्य के डाक्टरों की टीम पहुंची। जांच करने के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया। वहीं जलकल जी एम ,जोनल अधिकारी के साथ जल कल के अभियंताओ ने रत्तापुर क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी काटकर पानी निकालने का आदेश दिया। दो महीने में सीवर लाइन बिछाने का आश्वासन दिया। लेकिन धरनारत लोगों ने दो टूक कह दिया कि जब-तक काम शुरू नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। नगर के प्रमुख समाजसेवी श्रीनारायण द्विवेदी डंडा गुरु अपनी टीम के साथ धरना रत लोगों को समर्थन देते हुए बोले कि यह लड़ाई रत्तापुर की जनता की नहीं हम सबकी है।


नगर निगम के अधिकारी तानाशाह हो गए हैं। धरने में पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार रौकी,सचिव मनीष यादव,अश्विनी तिवारी,आरती देवी,सपना तिवारी,उषा चौहान,पूनम चौहान,मंजू देवी,रीता मौर्या,माधुरी चंदा बेबी,हसीना,जुबेर,जाहिदा, मुशर्रफ,कलीम,जावेद सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed