{"_id":"63cc61271e7f1b81f8e998af0d839994","slug":"python-showing-the-city-stirred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच शहर दिखा अजगर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच शहर दिखा अजगर, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Fri, 15 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच शहर अजगर दिखने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। करीब आठ फीट लंबा अजगर रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग स्थित बिरदोपुर में एक दूकान के ऊपर लगे ग्लोशाइन बोर्ड के अंदर छिपा हुआ था। पास के छत पर चढ़े कुछ लोगों ने दोपहर बाद करीब तीन बजे उसे देखा कर शोर मचाना शुरू किया।
अजगर को देखने के लिए कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर जाम गया। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा। बिरदोपुर में आशीर्वाद नर्सिंग होम के पास एक दूकान पर लगे ग्लोशाइन बोर्ड में अजगर घुसा हुआ था। दूकान के पास स्थित एक मकान की छत पर बैठे लोग धूप सेंक रहे थे। इतने में किसी की निगाह हिल रहे ग्लोशाइन बोर्ड पर गई।
अजगर का आधा हिस्सा बोर्ड के अंदर और आधा बाहर था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। आसपास की छतों से लेकर सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी पहुंची। अजगर को पहले ग्लोशाइन बोर्ड से दूकान की छत पर ले जाया गया।
विज्ञापन
जाल डालकर उसे किसी तरह काबू में किया गया। वन विभाग के लोग बाद में उसे अपने साथ ले गए। डीएफओ मूलचंद का कहना है कि अजगर पास के किसी पुराने मकान छिपा हुआ था। शिकार की तलाश में वह बाहर आया होगा।