फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PWD will collect repair fees of Rs 13.12 crore from four departments

Varanasi News: चार विभागों से 13.12 करोड़ रुपये मरम्मत शुल्क वसूलेगा पीडब्ल्यूडी

Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
PWD will collect repair fees of Rs 13.12 crore from four departments
वाराणसी। शहर में आए दिन विभागों द्वारा सड़कें खोदने को लेकर लोक निर्माण विभाग सड़क खोदने वाले विभागों से मरम्मत शुल्क वसूलेगा। शहर में बीते तीन वर्षों में हुए वीवीआईपी मूवमेंट्स के दौरान खोद कर छोड़ी गई सड़कों को लेकर चार विभागों से 13.12 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर में कुल 45 सड़कें बनाई गई हैं। इसमें से आठ ऐसी सड़कें हैं जिस पर हमेशा वीवीआईपी मूवमेंट होते रहते हैं। कुछ विभागों द्वारा इन सड़कों पर कभी भूमिगत केबल डालने तो कभी नई पाइपलाइन बिछाने तो कभी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करने के नाम पर खोद दिया जाता है। इसके बाद उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर की किसी भी प्रमुख मार्ग को खोदने से पहले उन्हें अनुमति लेनी होती है और उसकी मरम्मत करवाने के लिए मांगी गई धनराशि का भुगतान करना होता है।
विज्ञापन


इन विभागों से होगी वसूली
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. - 7.62 करोड़
जलकल - 3.30 करोड़
जल निगम - 1.24 करोड़
गेल इंडिया लिमिटेड - 62 लाख

शहर के मार्गों को खोदने के बाद मरम्मत न करवाने को लेकर इन विभागों से मरम्मत शुल्क वसूला जा रहा है। भुगतान जल्दी करने के लिए सभी को पत्र लिखा गया है। 30 दिसंबर के पहले भुगतान करने का आश्वासन मिला है। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed