{"_id":"61ce857d7f76871f640316bc","slug":"purvanchal-varanasi-weather-update-cold-winds-increases-temprature-dropped-by-five-degrees-in-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में सर्दी का सितम: कोहरे और गलन का दौर जारी, दो दिन में पांच डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में सर्दी का सितम: कोहरे और गलन का दौर जारी, दो दिन में पांच डिग्री गिरा पारा
Fri, 31 Dec 2021 09:52 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:52 AM IST
सार
बादलों के छंटते ही ठंड का कहर शुरू हो गया है। शनिवार से बादल तो नहीं रहेंगे लेकिन कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ठंड में यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बारिश के बाद ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी है। बादलों के छंटते ही ठंड का कहर शुरू हो गया है। ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मंगलवार को बारिश, बुधवार, गुरुवार को गलन के बाद शुक्रवार को शहर में भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। देर रात से ही पसरे कोहरे के कारण सुबह दृश्यता बेहद कम हो गई। सूरज की एक भी किरण धरती तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे तापमान काफी कहर बरपा रहा है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार-शनिवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से बादल तो नहीं रहेंगे लेकिन कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है। इधर, बृहस्पतिवार को अधिकतम और तापमान दोनों में कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस की जगह शुक्रवार को 17.5 और न्यूनतम तापमान 15.5 की जगह 10.8 रिकॉर्ड किया गया। आज वाराणसी का औसत तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के कम चल रहा है। आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं का जोर तो होगा ही साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी लगातार पूर्वांचल को कंपाता रहेगा। कोहरा और गलन का दौर मध्य जनवरी तक बना रहेगा।