फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal varanasi weather forecast update today no sunshine on first day of new year 2022 amid winter and cold

सर्दी का सितम: पूर्वांचल में कोहरे और गलन का दौर जारी, नए साल के पहले दिन नहीं दिखी धूप

Sat, 01 Jan 2022 10:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Jan 2022 10:59 AM IST
सार

नए साल के पहले दिन ठंडक और गलन का असर दिख रहा है। वातावरण में पारे में भी उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। 
 

विज्ञापन
purvanchal varanasi weather forecast update today  no sunshine on  first day of new year 2022 amid winter and cold
ठंड के बीच काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में सर्दी का सितम जारी है। बारिश के बाद ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी है। ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। शनिवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। देर रात से ही पसरे कोहरे के कारण सुबह दृश्यता बेहद कम हो गई। सूरज की एक भी किरण धरती तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे तापमान काफी कहर बरपा रहा है। तीन दिन की बदरी के बाद शुक्रवार को धूप खिली थी मगर तपिश गायब थी। 

विज्ञापन


वाराणसी में ठंड-गलन के बीच लोगों को हुजूम घाटों और मंदिरों में उमड़ता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से ठंड अभी और भी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं का जोर तो होगा ही साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी लगातार पूर्वांचल को कंपाता रहेगा।  कोहरा और गलन का दौर मध्य जनवरी तक बना रहेगा।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः Happy New Year 2022: थिरकते कदमों से नए वर्ष का स्वागत, तस्वीरों में देखें कैसे मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed