{"_id":"61d129462f7bb010d14cf792","slug":"purvanchal-varanasi-weather-forecast-update-icy-winds-from-mountains-increase-cold-wave-amid-fog-mausam-samachar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मौसम: कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिंदगी, दो-तीन दिनों में पारा और गिरने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में मौसम: कड़ाके की ठंड में ठिठुर रही जिंदगी, दो-तीन दिनों में पारा और गिरने के आसार
Sun, 02 Jan 2022 09:55 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:55 AM IST
सार
दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सर्द हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
वाराणसी में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से उत्तर प्रदेश में गलन और ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के अधिकांश स्थानों पर रविवार सुबह भी धूप नहीं निकली। घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन यानि शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के साथ ही दिन में धूप तो हुआ लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से उसका असर कम रहा। दिन में भी गलन अधिक महसूस हो रही थी। इधर शाम को तो ठंड और बढ़ गई। राहत की बात केवल इतनी ही रही कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों में भी कोहरा अधिक छाए रहने की संभावना हैं।
विज्ञापन
दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
पढ़ेंः नए साल पर पांच लाख से अधिक भक्त पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, धाम में डमरू की निनाद संग गूंजा शंखना
इसमें बादल छाए रहने के साथ ही गलन अधिक लग रही थी। यहीं कारण था कि तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 की तुलना में शनिवार को 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस की जगह 10.1 रिकॉर्ड किया गया।
बीते पांच दिन का तापमान
बीते पांच दिन का तापमान
- 01 जनवरी 18.4 10.1
- 31 दिसंबर 17.5 9.0
- 30 दिसंबर 18.2 15.5
- 29 दिसंबर 22.8 12.1
- 28 दिसंबर 23.2 9.0