फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal university vice chancellor gave controversial statement in ghazipur

पूविवि के कुलपति का विवादित बयान, छात्रों से बोले- किसी से झगड़ा हो तो मर्डर करके आना

Mon, 31 Dec 2018 12:55 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 31 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal university vice chancellor gave controversial statement in ghazipur
राजाराम यादव - फोटो : self
जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राजाराम यादव ने गाजीपुर में विवादित बयान दिया है। कुलपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर उनका किसी से झगड़ा हो जाए तो रोते हुए मेरे पास न आएं। उसकी पिटाई कर दें और जरूरत पड़े तो उसका मर्डर कर दें। कुलपति के इस बयान बयान की जनप्रतिनिधियों ने निंदा की है।
विज्ञापन


कुलपति को हटाए जाने की मांग राज्यपाल से की है। कहा है कि ऐसी सोच वाले व्यक्ति का कुलपति पद पर रहना ठीक नहीं है। उधर, कुलपति ने कहा है कि उनकी बात को गलत तरीके से समझा गया। उनका मकसद छात्रों का मनोबल भर बढ़ाना था।  
विज्ञापन


गाजीपुर में एक कॉलेज के समारोह में कुलपति राजाराम यादव ने कहा कि युवा छात्र वही होता है जो चट्टानों में पैर मारता है तो पानी की धार निकलती है, उसी को छात्र कहते हैं। छात्र अपने जीवन में जो संकल्प लेता है उसे पूरा करता है। उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कुलपति ने कहा कि अगर आप पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हैं तो रोते हुए कभी मेरे पास मत आना। किसी से झगड़ा हो जाए, उसकी पिटाई करके आना और तुम्हारा बस चले तो उसका मर्डर करके आना। इसके बाद हम देख लेंगे। कुलपति राजाराम के इस गैर जिम्मेदाराना बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है।

बयान की हो रही निंदा

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा है कि प्रो. राजाराम कुलपति के योग्य नहीं हैं। इतने बड़े शिक्षण संस्थान का प्रमुख छात्रों को उकसाता है तो यह राष्ट्रद्रोह है। ऐसे कुलपति को राज्यपाल को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

सांसद केपी सिंह ने कहा है कि शिक्षा के मंदिर में बैठे व्यक्ति को इस तरह का बचकाना बयान नहीं देना चाहिए। ऐसा बयान हिंसा को बढ़ावा देगा है। ऐसे कुलपति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि कुलपति का वीडियो जो वायरल हुआ है उसे सुनकर ऐसा लगता है कि वह अपराधियों की भाषा बोल रहे हैं। देश, समाज और छात्रों के भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी कुलपति पर होती है। उनकी बातें बर्दाश्त के बाहर हैं।

टीडी कालेज लॉ विभाग के विभागाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना का कहना है कि कुलपति ने जो कहा है वह शर्मनाक है। उनकी बात से हिंसा को बढ़ावा मिलेगा। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि कुलपति का बयान गैर जिम्मेदाराना है। वह अपने साथ विश्वविद्यालय की भी किरकिरी करा रहे हैं। उन्हें हटा देना चाहिए।

कुलपति प्रो. राजाराम यादव का कहना है कि मेरे बोलने की शैली कुछ ऐसी है। मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। हम छात्रों को बहादुर बनाने की बात कर रहे थे। मेरे विचार साहित्यिक भाषा में थे। हमने कहा कि जो छात्र संकल्प लेकर पूरा करता है, उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं। मेरा उद्देश्य यह था कि कभी मेरे पास रोते मत आना। हमने मर्डर करके आने की बात नहीं कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed