फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purpose of pravasi bharatiya sammelan is increase power of country

निवेश नहीं देश की ताकत बढ़ाने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मेलनः जनरल वीके सिंह 

Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Thu, 24 Jan 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Purpose of pravasi bharatiya sammelan is increase power of country
मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते जनरल वीके सिंह - फोटो : amar ujala
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि निवेश के लिए नहीं बल्कि देश की ताकत बढ़ाने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन कराया गया। 90 देशों के 7228 प्रवासियों ने पंजीकरण कराया। इससे अधिक प्रवासियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुंभ और गणतंत्र दिवस के लिए तीन-तीन हजार प्रवासियों ने जाने की इच्छा जताई। अमेरिका और मलेशिया से बड़े समूह में प्रवासी आए। कुंभ को देखते हुए इस प्रकार ऐसा आयोजन किया गया ताकि उन्हें काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद कुंभ दर्शन और बाद में दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह का गवाह बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को वाराणसी के बड़ा लालपुर के दीनदयाल हस्तकला संकुल में बने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि 72 अरब डालर प्रवासियों से आता है। कई प्रवासी भारत को अपना योगदान देना चाहते हैं। इसमें पैसे का नहीं बल्कि उनके अनुभव और सुझाव लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल डिस्कसन के माध्यम से प्रवासियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा और सुझाव लिए गए। इस बार प्लेनरी सेशन में शिकायतें नहीं सुझाव लिए गए। प्रवासियों के वोटिंग के सवाल पर कहा कि यह चुनाव आयोग से जुड़ा मामला है। उनके निर्णय के बाद विदेश मंत्रालय देखेगा।

15 वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी तक हुआ। मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने काफी प्रेरणा दी। भारत को जानो आनलाइन प्रतियोगिता में 40 हजार प्रवासियों ने हिस्सा लिया। प्रवासियों को प्रदर्शनी के जरिए प्राचीन भारत और नए भारत का दर्शन कराया गया। 

प्रदेश की एनआरआई मंत्री स्वाति सिंह ने काशी में कार्यक्रम कराने के लिए केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया। कांग्रेस का महासचिव प्रियंका गांधी को बनाने के सवाल पर कहा कि हर पार्टी चुनाव की तैयारी करती है। इस बारे में बाद में बात करूंगी। 

अवैध तरीकों से विदेश जाने पर फंसने का डर, इससे बचें

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीसरे व अंतिम दिन छठवें प्लेनरी सेशन में भारतीय सामुदायिक संगठन जो व्यथित परिस्थितियों में नागरिकों के लिए काम करता है विषय पर चर्चा की गई। संकट में फंसे प्रवासी भारतीयों के कल्याण में भारतीय सामुदायिक संस्थानों के योगदान के बारे में बताया गया।

इस सत्र की अध्यक्षता कर रहे विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अवैध तरीकों से जाने पर विदेशों में फंसने का डर होता है। इससे बचने की जरूरत है। विदेश मंत्रालय की मदद से जाने वालों को कोई परेशानी नहीं होती है। यह जानना जरूरी है क्या सही है और क्या गलत है।

मंच पर कतर के विनोद नायर, मलेशिया के गोपे, बहरीन के अरोली दास, सिडनी के डा. राजीव जयराम, दुबई के गिरीश पंत, यूके की पूनम जोशी, न्यूजीलैंड के जी सचदेवा, अमेरिका के अचिलेश शर्मा, सऊदी अरब के अब्दुल गफूर दानिश, कुवैत के संजू राज ने प्रवासियों के लिए हुए कार्यों के बारे में बताया।

सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ तो विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि हमें शिकायतें नहीं सुझाव चाहिए। आपकी जो शिकायतें हैं उसे लिखकर दे दें। मलेशिया के जेम्स नायडू ने दो हजार लोगों की मदद करने, अमेरिका की करिश्मा ने घरेलू हिंसा में फंसी प्रवासी महिलाओं को कानूनी मदद, कतर के जयराज ने पंजीकृत एजेंट से बाहर भेजने के बारे में सुझाव दिया।

इस मौके पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें राम कृष्ण गांधी, प्रवासी कामगारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, परदेश में नौकरी पाओ तो सुरक्षित जाओ प्रशिक्षित जाओ पुस्तक का विमोचन हुआ। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed